धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के भिनखिनी खुर्द के केवटहिया मोहल्ला में विगत आठ दिन से मातम का माहौल बना हुआ है। हंसी मजाक तो दूर की बात हर चेहरे में मायूसी झलक रही है।
चार माह पूर्व खाड़ी देश बहरीन के लिए गए एक अधेड़ की आठ दिन पूर्व वहीं पर मौत हो गई है। परिजन शव को घर लाने के लिए पीएम ऑफिस, दूतावास, कंपनी के मालिक व विदेश मंत्री से गुहार लगाने की तैयारी में हैं।