फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भारत मुक्ति मोर्चा ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Fri, 07 Nov 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
एससी एसटी ओबीसी पर अत्याचार को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए भारत मु​क्ति मोर्चा के लोग । संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रदेश में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यकों की हत्या, दुष्कर्म, अन्याय व अत्याचार के विरोध में प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

11 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा गया। भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार गौतम के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में मासूम बच्ची सृष्टि गौतम के हत्यारे को तत्काल गिरफ्तार करने, मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा परिवार को एक करोड़ का मुआवजा देने की बात कही गई।
इसके अतिरिक्त कुशीनगर जनपद में डॉ. पवन खरवार पर हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई। कहा कि अगर इन मुद्दों पर कार्रवाई नहीं होती है तो 18 नवंबर को जिला स्तरीय रैली तथा प्रदर्शन और 31 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें