फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तरफ गूंजते रहे भारत माता के जयकारे

विज्ञापन
हर तरफ गूंजते रहे भारत माता के जयकारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पाकिस्तान में आतंकी कैंपों पर भारतीय वायुसेना के करारा प्रहार की जानकारी होते ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों में खुशी छा गई। कई जगह चौराहों पर लोगों ने मिठाई बांटी और पटाखे फोड़कर सेना का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार महुली बाजार में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष गोविंद मिश्र के नेतृत्व में युवकों ने पटाखा फोड़े तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस मौके पर सर्वेश मिश्र, पुनीत, मोनू, विक्की, विवेक, रामानंद, सतपाल , लालजी गुप्ता, संतोष चौरसिया, भगवान सहाय, हफीज अंसारी आदि सदस्य उपस्थित रहे। इन लोगों ने वायुसेना की कार्रवाई को पुलवामा हमले में शहीद जवानों के प्रति सच्ची श्रद्घांजलि बताई।
हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार भारतीय वायुसेना की तरफ से पाकिस्तान में की गई कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में खुशी छा गई। कहीं पटाखे फोड़े तो कहीं मिठाई खिलाकर लोगों ने सेना को बधाई दी। लोगों ने कहा कि बहुत हुआ धैर्य, अब जवानों ने दिखाया शौर्य। तहसील परिसर में अधिवक्ता लालसरन सिंह, प्रेमनरायन मिश्र, राधेश्याम मौर्य, अरविन्द श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह, सुनील पांडेय, हनुमान प्रसाद चौधरी, वीरेंद्र पांडेय, रविंद्र पांडेय आदि ने सैनिकों को बधाई दी। इसके अलावा धनघटा चौक, हैंसर बाजार, लोहरैया, डिहवा बाजार, पौली, उमरिया बाजार आदि जगहों पर भी जश्न मनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें