फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भाकियू कार्यकर्ताओे ने निकाली ट्रैक्टर रैली

Sat, 12 Aug 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप
विज्ञापन

सीएम को संबोधित 11 सूत्री मांग पत्र अपर एसडीएम को सौपा

संवाद न्यूज एजेंसी संतकबीरनगर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए सरैया बाईपास खलीलाबाद से शहर होते हुए कलेक्ट्रेट तक ट्रैक्टर रैली निकाली। कलक्ट्रेट पर अपर उप जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 11 सूत्री मांग पत्र सौपा।
संगठन के पूर्वांचल अध्यक्ष अनूप कुमार चौधरी, पूर्वांचल महासचिव जर्नादन मिश्र ने कहा कि विगत 36 वर्षों से भारतीय किसान यूनियन खेत की पगड़डी से देश की राजधानी की चमचमाती सड़कों पर अपनी मांगों को लेकर समय-समय पर आंदोलन करता चला आ रहा है। जब देश कोरोना काल जैसी महामारी से त्रस्त था और देश के सभी औद्योगिक धंधे से लेकर सेवाएं पूर्ण रूप से ठप हो चुकी थीं तो उस कठिन समय में भी देश के किसान वर्ग ने देश को निराश नहीं किया और कोरोना काल के दोनों वर्षों में प्रथम वर्ष की जीडीपी 3.6 के करीब तथा दूसरे वर्ष में जीडीपी 3.9 के लगभग दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर रैली में रामचन्द्र चौधरी, रमाशंकर यादव, राम केवल वर्मा, करम हुसेन मंसूरी, विजय वर्मा, विजयनाथ पाठक, हरिहर यादव, धर्मेन्द्र नाथ तिवारी, रामरेखा शर्मा, महमूदउल हसन, पिन्टूलाल यादव, प्रेम वर्मा, इंद्रेश आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें