सांथा ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता।संवाद
वृद्ध महिला का परिवार रजिस्टर की नकल न मिलने से हैं नाराज
संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा। विकास खंड के परसवनिया में वृद्ध महिला का परिवार रजिस्टर नकल न मिलने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के भीतर परिवार रजिस्टर की नकल नहीं मिली तो आंदोलन तेज किया जाएग।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि परसवनिया गांव की निवासिनी वृद्ध अजोरी पत्नी साधू का नाम परिवार रजिस्टर में रेशमा पत्नी साधू हो गया है, इनकी उम्र अधिक है जिससे चलने फिरने में असमर्थ है, लेकिन ब्लॉक कर्मियों के द्वारा लगातार दौड़ाया जा रहा है, जबकि परिवार रजिस्टर की नकल सही करवाने के लिए शपथपत्र देकर नकल लेने की मांग की गई थी।
एडीओ पंचायत द्वारा नकल बनाने का निर्देश नहीं दिया गया, इसके बाद भी परिवार रजिस्टर की नकल नहीं मिली। ऐसे में प्रदर्शन करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर नकल न मिलने पर पुन: आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में भाकियू के जिला सचिव दयाशंकर उपाध्याय, सुभाष, विजयनाथ पाठक, सीताराम, प्रेम वर्मा, किसमती, राधिका आदि शामिल रहे।