फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भाकियू भानू ने चलाया सदस्यता अभियान

Thu, 29 Jun 2023 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने संगठन को मजबूत और विस्तार करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया है। जिसके तहत जनपद के विभिन्न ब्लॉको में आने वाले गांव के किसान परिवार के लोगों को भाकियू भानू की सदस्यता दिलाई गई।
विज्ञापन

सदस्यता अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संगठन के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह ने प्राथमिक सदस्य बना कर इस अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने सदस्यता अभियान के प्रथम चरण में ग्राम उमरी खुर्द, चकदहीं, फेरूसा, इमिलडीहा में पहुंच कर ग्रामीण किसानों को प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराया। सदस्य बनने वालों को टोपी, बिल्ला प्रदान किया गया। प्राथमिक सदस्य बनने वाली रीतू देवी, नूरजहां, शशिकला, राजवंती, सावित्री, नीलम, भोना, विमला, सीता, सुनीता, सोभावती, शीला, किरन, इसरावती, शर्मिला, कमलावती और मुराती प्रमुख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें