फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया दूज : पर्व के मायने वही लेकिन बदल गया अभिव्यक्ति का तरीका

Fri, 24 Oct 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
भैयादूज के पर्व पर भाई को तिलक लगाती हुई बहन । स्रोत - स्वयं - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
हरिहरपुर। भैया दूज पर्व के मायने आज भी वही हैं लेकिन उसके अभिव्यक्ति का तरीका बदल गया है। शिक्षा और नौकरी के चलते घर से दूर रह रहे भाई और शादी के बाद ससुराल से शहर चली गई बहनों के लिए भैया दूज का त्योहार अब सोशल मीडिया तक सिमट कर रह गया है।
विज्ञापन

एक दूसरे से दूर सोशल मीडिया के जरिए ही बहने अपने भाईयों को भैया दूज की शुभकामनाएं दे रही हैं। इसके पहले भैया दूज कैसे मनाया जाता था इसकी यादें साझा करती हुई महिलाएं बताती हैं कि भैया दूज के दिन बहने अपने भाई के लिए तमाम पकवान बनाती हैं। इस दिन भाई अपने बहनों के वहां जाकर उनके बनाए पकवान खाते थे और उपहार भी देते थे। किंवदंतियाें की माने तो इसी दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को यमराज अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे थे। बहन के स्नेह और मेहमानी से खुश यमराज ने वर दिया था कि जो भी बहन इस तिथि को अपने भाई को स्नेह सहित पकवान खिलाएंगी उसे यम का भय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें