फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी दूसरे के घर चली गई तो देवर ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भाभी दूसरे के घर चली गई तो देवर ने की आत्महत्या
विज्ञापन

बड़े भाई की मौत के बाद भाभी के साथ रहता था युवक
लॉकडाउन में बंगलूरू से घर लौटा था उमेश
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के पड़रहा में सोमवार को एक युवक ने घर के अंदर छत के कुंडे से गमछे के सहारे लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक के आत्मघाती कदम उठाने के पीछे देवर-भाभी के बीच हुई कहासुनी के बाद भाभी का नाराज होकर दूसरे के घर चला जाना बताया गया।
विज्ञापन

पड़रहा निवासी 22 वर्षीय उमेश चौहान पुत्र स्वर्गीय राम बुझारत घर पर विधवा भाभी सोनी देवी के साथ रहता था। ग्रामीणों के अनुसार रविवार की शाम को किसी बात को लेकर उमेश तथा उसकी भाभी सोनी देवी के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद सोनी देवी किसी दूसरे के यहां चली गई थीं। सोमवार को जब उसकी भाभी सोनी देवी घर पहुंचीं तो देखी कि कमरे में छत के कुंडे से गमछे के सहारे देवर उमेश का शव लटकता मिला। शोर मचाने पर लोग जुट गए। पुलिस के पहुंचने से पहले लोगों ने शव को उतार दिया था। सूचना पर चौकी प्रभारी हरिहरपुर वीरेंद्र सिंह यादव पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि करीब आठ वर्ष पूर्व सोनी देवी के पति रामचंद्र की मौत के बाद वह देवर उमेश के साथ रहती थीं। उमेश बंगलूरू में रहकर पेंटिंग का कार्य कर रहा था, लेकिन लॉकडाउन में घर लौट आया था। इधर, घर पर ही रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। चौकी प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें