सेमरियावां ब्लॉक का निपनिया गांव जनपद का पहला खुले में शौच मुक्त गांव घोषित हुआ, इसके उपलक्ष्य में शनिवार को गांव में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें गांव को ओडीएफ बनाने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले लोगों और अफसरों को सम्मानित किया गया। डीएम की मौजूदगी आयोजित इस कार्यक्रम में जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ ही गांव के लोग भी मौजूद रहे।
डीएम डॉ. सरोज कुमार ने कहा कि निपनियां गांव में 114 परिवारों में शौचालय नहीं था। स्वच्छता भारत मिशन के तहत निपनिया गांव को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) चयन किया गया। 114 लाभार्थी परिवारों ने शौचालय निर्माण कराया गया। जिससे हर घर में शौचालय हो गया है। ब्लॉक व जिला स्तरीय अधिकारियों व गांववालों के सहयोग से गांव वालों को शौचालय इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया है। गांववालों ने शौचालय इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।
जिससे निपनिया गांव खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) गांव जनपद का पहला गांव घोषित किया गया है। एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने कहा कि शौचालय से मुक्त गांव होने से गांववालों को तीन चीज स्वास्थ्य, सम्मान व सुरक्षा का बेहद फायदा मिलता है। गांव में खुले में शौच न होने से गांववालों को गंभीर बीमारियां नही सकती हैं। सीडीओ लाल जी यादव ने कहा कि स्वच्छ रहने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। स्वस्थ रहने से मन में अच्छे विचार आएंगे। संचालन स्वच्छता मिशन के डीसी प्रदीप त्रिपाठी ने किया। इस दौरान ग्राम प्रधान अबूबकर चौधरी ने डीएम व अन्य अधिकारियों का आभार प्रकट किया।
इसके बाद डीएम ने कठिनइया नदी पर पौध रोपण कर गांववालों का पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया। इस अवसर पर सीएमओ डॉक्टर एपी श्रीवास्तव, बीएसए जगदीश शुक्ल, डॉक्टर अंजली सिंह, एसडीएम राम अभिलाष, डीपीआरओ राम आग्रे सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महमूद आलम चौधरी, डॉक्टर शकील खान, सीओ आर के सिंह, प्रदीप यादव, बीईओ डॉ नरेंद्र सिंह, बीडीओ प्रवीण शुक्ल, एडीओ पंचायत मैनुद्दीन, एसओ सतानंद पांडेय, चौकी प्रभारी राज कुमार यादव, डीसी मनरेगा विनय कुमार श्रीवास्तव, सेक्रेटरी राम प्यारे, एबीआरसी जफीर अली करखी, जलालुद्दीन, जिला स्काउट गाइड मास्टर मनेाज कुमार अनिल, ग्राम प्रधान मुनीर अहमद, हफीजुर्रहमान, अनीस प्रधान, जहीर अहमद, मो शफीक, ताजुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विधानसभा चुनाव में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगी हुबराजी ः बाघनगर। सेमरियावां ब्लॉक के निपनिया गांव की विधवा महिला हुबराजी को डीएम ने आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की चुनाव आइकान बनाने की घोषणा की है। डीएम ने कहा कि चुनाव में हुबराजी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करती रहेंगी। जिससे जिले में मत प्रतिशत बढे़। गौरतलब है कि हुबराजी ने सब्जी और बकरी बेचकर शौचालय निर्माण के आवश्यक धन जुटाया था और उपयोगिता जानकर गांव में सबसे पहले शौचालय निर्माण कराया। साथ ही अन्य लोगों को इसके लिए वे लगातार जागरूक करती रहीं।
प्रधान, बीडीओ समेत कई पुरस्कृत ः बाघनगर। गांव को खुले में शौच से मुक्त कराने में बेहतर सहयोग करने वाले प्रधान अबूबकर चौधरी को डीएम डॉक्टर ने शील्ड, प्रशस्ति पत्र व शॉल देकर सम्मानित किया। साथ ही बीडीओ प्रवीण शुक्ल, सीएमओ एके श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दकी, सेक्रेटरी राम प्यारे, निगरानी समिति के अध्यक्ष सफात, सदस्य आफताब, अजीज, मजीद, हुबराजी, नजीर, बाल क्लब नोमान, सुफियान, आसिफ, शैलेंद्र, अभिषेक, तफेल, इस्लाम के साथ सफाई कर्मी राम सूरत, इरशाद, रिजवान, सुजीत आदि को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह के साथ प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।
बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली ः बाघनगर। डीएम के निर्देशानुसार सेमरियावां ब्लॉक के निपनिया गांव से बच्चों द्वारा स्वच्छ भारत मिशन, जेई और स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। इसे डीएम ने हरी झंडी दिखाकर और गुब्बारा उड़ा कर रवाना किया। रैली ब्लॉक के अंतिम गांव पिपराहंकार तक गई। रैली में बच्चों ने खुले में शौच मुक्त व जेई से मुक्त गांव बनाने के अलावा स्कूल में बच्चों के नामांकन पर जोर दिया। रैली में परिषदीय प्राथमिक स्कूल निपनिया, प्राथमिक भाटपारा, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल बाघनगर, महुआरी, उसराशहीद, सेमरियावां, प्राथमिक सेहुड़ा, बन्नी, पैड़ी, चोरहा, पिपराहंकार मकतब कोईल्सा, नूरूल करीम इंटर कॉलेज बढ़यामाफी के बच्चों ने प्रतिभाग किया।