फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पेंशन के लिए बैंक-डाकघर के चक्कर लगा रहे लाभार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तीन महीने बीतने के बावजूद वृद्धावस्था, निराश्रित महिला और दिव्यांग पेंशन की किस्त लाभार्थियों के खातों में नहीं पहुंची है। पेंशन की आस लगाए बुजुर्ग, निराश्रित महिलाएं और दिव्यांग लाभार्थी भुगतान की जानकारी के लिए बैंक, डाकघर और संबंधित विभागों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों की ओर से जल्द भुगतान का आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन खाते में रकम नहीं पहुंचने से लाभार्थियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सरकार की ओर से वृद्धावस्था, निराश्रित महिला (विधवा) और दिव्यांग पेंशन योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को प्रतिमाह एक हजार रुपये पेंशन दी जाती है। पेंशन की राशि तीन माह में एक बार लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है। सेमरियावां ब्लॉक की 113 ग्राम पंचायतों के 183 राजस्व गांवों में बड़ी संख्या में लोग इन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। ब्लॉक क्षेत्र में 9,700 वृद्धावस्था पेंशन, 3,707 निराश्रित महिला पेंशन और 1,295 दिव्यांग पेंशन के लाभार्थी हैं।
तीन माह से पेंशन की राशि नहीं मिलने से खासकर बुजुर्गों और निराश्रित महिलाओं को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में दिक्कतें हो रही हैं। कई बुजुर्ग पेंशन की रकम से दवाइयां, राशन और अन्य जरूरी सामान खरीदते हैं। ऐसे में भुगतान में देरी का सीधा असर उनके जीवन-यापन पर पड़ रहा है। दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों की परेशानी भी कम नहीं है। शारीरिक रूप से अक्षम कई लोगों के लिए पेंशन ही आर्थिक सहारे का प्रमुख जरिया है। महबुल्लाह, अली अहमद, मो. अकरम और इलियास अहमद आदि लाभार्थियों ने बताया कि वे पेंशन की जानकारी लेने के लिए लगातार बैंक और डाकघरों के चक्कर लगा रहे हैं। लाभार्थियों ने जिला प्रशासन से लंबित तीन माह की पेंशन जल्द खातों में भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें