सांथा पुलिस चौकी से संचालित होगा बेलहर थाना
आईजी बस्ती रेंज ने किया उद्घाटन, पुलिस कर्मियों की हुई तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। आईजी बस्ती रेंज आशुतोष कुमार ने सोमवार को नवसृजित बेलहर कलां थाने का सांथा पुलिस चौकी में उद्घाटन कर संचालन शुरू कराया। उन्होंने कहा कि जब तक बेलहर थाने का नया भवन बनकर तैयार नहीं होगा तब तक बेलहर थाने का संचालन सांथा पुलिस चौकी से ही किया जाएगा।
बेलहर कलां थाने को कुल 131 गांव को जोड़कर बनाया गया है। इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश यादव को थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा मीडिया सेल में तैनात धर्मेंद्र कुमार सिंह को थाने पर बतौर एसएसआई, एसआई श्याम कन्हैया दूबे, एसआई श्रवण कुमार यादव, राम केवल भारती को थाने का हेड मोहर्रिर, कांस्टेबल विशाल यादव, सत्यप्रकाश यादव की तैनाती की गई है।
उद्घाटन के बाद आईजी ने पिपरा-प्रथम में बनने वाले नए थाने की प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण भी किया। उन्होंने एसपी ब्रजेश सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि बजट मिलते ही नए भवन का निर्माण शुरू करा दिया जाए। इस दौरान सीओ मेंहदावल गयादत्त मिश्र, एसओ बेलहर श्रीप्रकाश यादव, एसओ मेंहदावल रविंद्र कुमार गौतम, एसओ बखिरा अखिलानंद उपाध्याय, एसओ धर्मसिंहवा रविंद्र कुमार, स्टेनो एसपी अमित कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उप निरीक्षक श्रवण कुमार यादव, रामपाल त्रिपाठी, रविंद्र पांडेय, हदयानंद त्रिपाठी, रामरतन वर्मा, प्रधान बबलू चौधरी, अली अकबर, रामचंद्र मद्घेशिया, रामहरि लोधी आदि लोग मौजूद रहे।