संतकबीरनगर। खलीलाबाद पुलिस ने सड़क हादसे में मौत के मामले में शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया है। हरिश्चंद्र चौधरी ने तहरीर में बताया कि 24 नवंबर को देर शाम आठ बजे बेटा रामअशोक (27) धुलाई सेंटर से बाइक से घर आ रहा था। कांटे मार्ग पर बूंधा कला पुलिया के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे बाइक चालक ने तेज रफ्तार गाड़ी चलाते हुए बेटे के बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें रामअशोक गंभीर रूप से घायल हो गया।