एसबीआई मुख्य शाखा के सहायक प्रबंधक पंकज सिंह ने बताया कि वर्ष 2005 से पहले के नोट न तो बदले जाएंगे और न ही जमा होंगे। इसके बाद के पांच सौ और एक हजार के नोट जमा कराए जा रहे हैं, इसके लिए कोई लिमिट नहीं है। नया नोट नहीं आया है, जो लोग नोट बदलने के लिए लाइन में लगे हैं, ऐसे लोगों को सौ, पचास व बीस रुपये के नोट दिए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि रविवार तक नई नोटों की खेप आने की पूरी संभावना है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि बैंकों पर भीड़ कम रहे, इसके लिए लोगों का जहां खाता है, उन बैंकों में ही जाकर नोट बदलें। बैंक में शाम तक 550 लोगों ने 25 रुपये के छोटे नोट लिए जबकि 150 से अधिक लोगों ने 13 करोड़ रुपये जमा किए।