फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आज, 1699 परीक्षार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रविवार को होने वाली बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले चार केंद्रों पर 1699 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। शनिवार को परीक्षा केंद्रों के डेस्क पर स्लिप चिपकाया गया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में बीएड प्रवेश परीक्षा-2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी को शुरू हुई थी और 30 अप्रैल 2025 को अंतिम तिथि निर्धारित थी। परीक्षा का आयोजन एक जून को होना है। जिले में चार केंद्र बनाए गए हैं। इनमें एचआरपीजी कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद शामिल है। चार केंद्रों पर 1,699 परीक्षार्थी परीक्षा दो पालियो में परीक्षा देंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह सात से 10 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दो से पांच बजे तक होगी।
परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर एडीएम जय प्रकाश की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में बैठक का आयोजन किया गया। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा कराने पर बल दिया गया। साथ ही सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही परीक्षार्थियाें को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। केंद्रों पर परीक्षार्थियाें की जांच के लिए डीआईओएस के नेतृत्व में चार सदस्यीय सचल दल का गठन किया गया है। जो औचक परीक्षा केंद्रों की जांच करेंगे। बैठक में एचआरपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, एचआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एके ओझा, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य युनूस अख्तर, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य सबीहा मुमताज समेत स्टेटिक मजिस्ट्रेट व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें