संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की बीएड परीक्षा में शुक्रवार को एक परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया है। उसे रस्टीकेट कर दिया गया। बीएड प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों के लिए जिले में छह केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर 32 महाविद्यालयों के 4413 परीक्षार्थी नामांकित हैं। जिसमें 2297 छात्राएं और 2116 छात्र हैं।
इन केंद्रों में एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद, पंडित सूर्यनारायण चतुर्वेदी महाविद्यालय नाथनगर, प्रेमलता महाविद्यालय अछिया, जीपीएस महाविद्यालय खलीलाबाद, प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद और गंगा देवी कपिलदेव तिवारी महाविद्यालय भुजैनी शामिल है।
सभी केंद्रों पर सुबह सात बजे से परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के नोडल एचआरपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आंतरिक सचल दल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिसमे प्रेमलता महाविद्यालय में एक छात्र नकल करते हुए पाया गया। उसे रस्टीकेट कर दिया गया है।