बेलहर कला नगर पंचायत में साफ सफाई करवाते अधिशाषी अधिकारी अमित सिंह।
- लोगों को दिलाया गया स्वच्छता का संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। सोमवार को नगर पंचायत बेलहर कला में अधिशासी अधिकारी तथा नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र निषाद के नेतृत्व में साफ सफाई अभियान चलाया गया। सफाईकर्मियों की टीम बनाकर जहां वार्ड के साथ ही सड़कों की साफ-सफाई की गई वहीं लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए संकल्प दिलाया गया।
बेलहर कला के नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमित सिंह के निर्देश पर बेलहर कला वार्ड तथा दुर्गजोत रुधौली मार्ग पर सफाई कर्मियों ने अभियान चलाकर साफ-सफाई किया। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि नगर पंचायत को स्वच्छ बनाने के लिए नगर की जनता नगर पंचायत प्रशासन का सहयोग करें। कूड़ा आदि डालने के लिए वार्ड में लगाए गए कूड़ेदान का प्रयोग करने के प्रति जागरूक करें। इस दौरान सभासद निरंकार मिश्र, लक्ष्मण, विजय गुप्ता, अमन मिश्रा, कुलदीप आदि लोग मौजूद रहे।