संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सेमरियावां ब्लॉक के सुजिया और बघौली ब्लाॅक के बसडीला गांव में हुए विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप एक व्यक्ति ने लगाया है। उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की है।
बसडीला गांव निवासी यार मोहम्मद ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा कि गांव में मनरेगा एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के गाइडलाइन का उल्लंघन किया गया है। गांव में हुए कार्यों में जिम्मेदारों ने व्यक्तिगत लाभ लिया है। इसी तरह से सेमरियावां ब्लॉक के सुजिया गांव में भी मनरेगा की गाइडलाइन का उल्लंघन किया गया है। गांव में हुए विकास कार्यों में अनियतिता बरती गई है। उन्होंने डीएम से जांच की मांग की है।
बसडीला के प्रधान अब्दुल रहमान ने कहा कि आरोप निराधार है। जांच होगी तो सच्चाई सामने आ जाएगी। इसी तरह से सुजिया के प्रधान प्रतिनिधि इम्तियाज अहमद ने कहा कि आरोप गलत है। इसकी जांच करा ली जाए।