फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट में घायल युवक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राॅमा सेंटर लखनऊ में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है शिवम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। सोमवार की शाम बंडा बाजार के पास मनबढ़ युवकों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल मुठही खुर्द गांव निवासी 25 वर्षीय शिवम की हालत ट्राॅमा सेंटर लखनऊ में गंभीर बनी हुई है। मंगलवार की सुबह से शाम तक युवक की मौत की अफवाह फैलती रही।
मुठही खुर्द गांव निवासी गोरखनाथ यादव का आरोप है कि उनका नाती शिवम पुत्र राजकुमार सामान खरीदने के लिए बंडा बाजार गया हुआ था। इसी बीच इलाहाबाद गांव निवासी 15-16 लोग लाठी-डंडा और हाॅकी लेकर पहुंचे और शिवम पर हमला बोल दिए। शिवम की पिटाई तब तक करते रहे जब तक वह अचेत होकर जमीन पर गिर नहीं पड़ा। उसके सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

शिवम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली गए, जहां डॉक्टरों ने गंभीर बता कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया। मेडिकल कॉलेज में भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो शिवम को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां शिवम आईसीयू में जिंदगी-मौत से संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन

गोरखनाथ का कहना है कि हमलावरों और उनके बीच किसी तरह का विवाद पहले नहीं था। वे लोग शिवम की जान का दुश्मन क्यों बन बैठे, यह बात समझ में नहीं आ रही है।


चार नामजद समेत 12 के विरुद्ध केस दर्ज
धनघटा। सोमवार की शाम बंडा बाजार में मुठही खुर्द गांव निवासी 25 वर्षीय शिवम को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने वाले चार नामजद और आठ अज्ञात के विरुद्ध पुलिस ने बलबा व मारपीट का केस दर्ज किया है। गंभीर रूप से घायल शिवम के बाबा गोरखनाथ यादव ने सलाहाबाद गांव निवासी बृजेश चौधरी समेत चार नामजद और आठ अज्ञात के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कराया है। एसओ अनिल कुमार ने बताया बृजेश चौधरी समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें