फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फर्जी स्वास्थ्य अधिकारी बन कर रहे थे वसूली, पोल खुली तो दुकानदारों ने पीटा

Wed, 20 Dec 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी स्वास्थ्य अधिकारी बन कर रहे थे वसूली, पोल खुली तो दुकानदारों ने पीटा
विज्ञापन

अपने को सीएमओ कार्यालय का कर्मी बताकर कर रहे थे वसूली



पांच हजार न देने पर कार्रवाई की दे रहे थे धमकी



संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। मंगलवार की दोपहर शनिचरा बाजार में मेडिकल स्टोर की दुकान पर पहुंचे तीन युवकों ने अपने को स्वास्थ्य विभाग का कर्मी बताकर रुपयों की मांग की। शक होने पर दुकानदार ने पूछताछ की तो सही जवाब नहीं दे पाए। उसके बाद दुकानदारों ने जुट कर उनकी पिटाई करके उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

शनिचरा बाजार के लोगों का कहना है कि दोपहर में दो बाइक पर सवार होकर तीन लोग आए और जेब से कागज निकालकर बोले कि हम लोग सीएमओ कार्यालय में कर्मी हैं। आप लोग इस वर्ष अब तक रुपये नहीं दिए। 5000 रुपये दे दीजिए वरना कार्रवाई हो जाएगी।
विज्ञापन




इस पर मेडिकल स्टोर संचालक को शक हुआ तो उसने कुछ सवाल किया लेकिन युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। उसके बाद युवकों ने किसी को मोबाइल फोन मिलाकर दुकानदार को पकड़ाया और कहा कि सीएमओ बोल रहे हैं बात करिए।

उसके बाद उधर से सीएमओ बनकर बोलने वाले व्यक्ति ने पांच हजार रुपये देने के लिए कहा। इतनी ही देर में कुछ और दुकानदार वहां पहुंच गए। उन्होंने युवकों से पूछताछ शुरू कर दी। युवक कुछ जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद लोगों ने कथित स्वास्थ्य कर्मियों को पीटना शुरू कर दिया।



मामला गंभीर होते देखकर किसी ने डाॅयल 112 पर फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस फर्जी स्वास्थ्य कर्मियों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। फर्जी स्वास्थ्य कर्मी की सूचना मिलने पर कस्बे में चर्चा शुरू हो गई।
विज्ञापन


एसओ अनिल कुमार का कहना है कि इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने में लाया गया है। पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें