फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोरोना से संक्रमित बालक मिला

Thu, 11 May 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना से संक्रमित बालक मिला है। जिले में अब तक 83 संक्रमित मिल चुके हैं और इनमें से 75 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। स्वास्थ्य महकमा लोगों को मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन की अपील कर रहा है। इसके बावजूद लोग अस्पताल व सड़कों पर बिना मास्क के निकल रहे हैं।
विज्ञापन

जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली ने बताया कि सेमरियाां ब्लॉक के 16 वर्षीय बालक की कोरोना की जांच सीएचसी सेमरियावां में कराई गई थी। वह संक्रमित मिला है। इसकी सूचना आने पर उनके परिजनों की एंटिजन जांच कराई गई, पर कोई भी संक्रमित नहीं मिला। आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लेकर लैब भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 83 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। लोग मास्क जरूर लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें, जिससे कोरोना संक्रमण से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें