फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट की घटना हुई। पुलिस मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दिए अपने शिकायत पत्र में पीड़िता ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी घर के दरवाजे पर झाडू़ लगा रही थी। उनके गांव के सत्यावान, सुनील लड़की को अकेली देखकर छेड़खानी करने लगे। लड़की के चिल्लाने पर वह व उनका लड़का दौड़कर उक्त लोगों से बेटी को छुड़ाया। इस पर उक्त दोनों भड़क गए और अपने सहयोगी लवकुश, पंकज, रामभोज, अखिलेश को मौके पर बुलाकर गालियां देते हुए मारने-पीटने लगे। किसी तरह वह लोग जान बचाकर घर के अन्दर भागे। जिस पर सभी लोग घर के अन्दर घुसकर सभी को मारापीटा। साथ ही घर के अंदर रखा सामान तोड़ दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने घटना स्थल पर आकर बीच बचाव किया। पुलिस के पास जाने पर जानमाल की धमकी दी। 112 पर काल करने पर पुलिस आई और उन लोगों की स्थिति को देखकर एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी खलीलाबाद उपचार के लिए भेजवाया। महिला के पति रोजी रोटी के लिए मुम्बई में हैं।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि मामले में उक्त आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें