संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के सिरमोहनी गांव में पुरानी रंजिश में दो भाइयों से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
सिरमोहनी निवासी इंद्रेश चौहान ने तहरीर में बताया कि चार जुलाई की रात करीब आठ बजे गांव के ही शिवनरायण चौहान और भोलू चौहान उसे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि दोनों आरोपी घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे इंद्रेश के भाई दुर्गेश चौहान को भी मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।