फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश को लेकर बुजुर्ग को पीटा

Fri, 21 Apr 2023 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के सिक्टहा गांव में पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने वृद्घ की पिटाई कर दी। ऐसा आरोप लगाते हुए पीड़ित बेटे ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दिया।
विज्ञापन

सिक्टहा गांव निवासी रिंकू पुत्र राम भवन गुप्ता का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही दिलीप गौड़ अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर उसके पिता राम भवन के अपशब्द कहने लगे। एतराज करने पर पिता राम भवन को लाठी, डंडे से मारपीट कर घायल कर दिए। पिटाई के दौरान राम भवन की मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया। एसओ संतोष मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव के ही दिलीप कुमार गौड़ पुत्र राम नेवास उर्फ नथुनी, प्रभावती पत्नी दिलीप गौड़ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद




रंजिश में महिला की पिटाई
धनघटा। महुली क्षेत्र के जसोवर में रंजिश में कुछ लोगों ने महिला की पिटाई कर दी। जसोवर गांव निवासी निर्मला देवी पत्नी स्वर्गीय नरसिंह का आरोप है कि उसके पट्टीदार दुर्गा अपने परिजनों के साथ पहुंच गए। पुरानी रंजिश को लेकर अपशब्द कहते हुए लोग उसे लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिए। एसओ संतोष मिश्र ने बताया कि दुर्गा और उनकी पत्नी रिया समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें