फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं सजग हों

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। जिले के सभी थानों की पुलिस एवं एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और स्कूली छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान बताया गया कि अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं सजग हों। सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों तथा महिला अपराधों की रोकथाम संबंधी जानकारी दी। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस कर्मियों ने साइबर क्राइम पोर्टल की जानकारी भी साझा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें