फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ठंड में बरतें सतर्कता, दवा का नियमित सेवन करें बीपी-शुगर के मरीज

Sat, 21 Dec 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। आयुष्मान आरोग्य मंदिर गिरधरपुर पर शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आए मरीजों की जांच की गई और उन्हें उचित परामर्श दिया गया। इस दौरान कुल 48 मरीज आए।
विज्ञापन

आयुष्मान आरोग्य मंदिर गिरधरपुर पर शुक्रवार को शिविर लगाकर मरीजों की जांच की गई। इसमें मरीजों का बीपी, शुगर चेक किया गया। इसके साथ ही खांसी, जुकाम, बुखार आदि के मरीजों को देखा गया। साथ ही उन्हें परामर्श दिया। सीएचओ प्रियंका ने बताया कि सुबह से मरीज आने शुरू हो गए थे। शिविर में कुल 48 मरीज आए, जिनकी जांच की गई। इसमें शुगर, बीपी, खांसी, जुकाम, बुखार आदि के मरीज शामिल रहे।
इस दौरान मरीजों को दवा भी उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही मरीजों और तीमारदारों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें सलाह दी गई कि ठंड का मौसम है, ऐसे में ऊनी कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें। समय-समय पर शुगर और बीपी की जांच कराते रहें, ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। दवा का सेवन नियमित रूप से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सरोज यादव, किरन देवी, नूरजहां, कोदई, राकेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें