फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रहें होशियार...जहरीली हवा कर देगी बीमार, एक्यूआई 150 के पार

विज्ञापन
कूड़े से उठ रहा धुआं।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। आसमान में धुंध ने लाेगों की मुसीबत बढ़ा दी है। इससे आंखों में जलन सी हो रही है। इससे वाहन चालकों के लिए परेशानी बढ़ गई है। इस धुंध में जो कण हैं वह आंखों में जा जा रहे हैं। इससे आंखें लाल हो जा रही हैं। बुधवार को शहर का एक्यूआई 154 रहा जो खराब श्रेणी में माना जाता है।
विज्ञापन

यह स्थिति न केवल आंखों में जलन और गले की खराश पैदा कर रही है, बल्कि यह शरीर के महत्वपूर्ण अंगों हृदय, फेफड़ों और मस्तिष्क को भी दबे पांव स्थायी नुकसान पहुंचा रही है। इस जहरीले वातावरण में थोड़ी सी भी लापरवाही, गंभीर और लाइलाज बीमारियों को सीधे न्योता देने जैसी है। विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि यह प्रदूषण, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर आयु वर्ग के लिए जान का जोखिम बढ़ा रहा है। शहर का एक्यूआई 154 पहुंच गया है। ऐसे में चिकित्सक लोगों को मास्क लगाने की सलाह दे रहे हैं। नेशनल हाईवे के बगल में मगहर के पास काफी संख्या में मगहर और खलीलाबाद नगर पालिका का कूड़ा गिराया जा रहा है। जिसमें कर्मी आग भी लगा रहे है। कूड़ा गीला होने के चलते आग नहीं पकड़ रहा लेकिन धुआं उठ रहा है। जो आसमान में फैल रहा है। नमी होने के चलते ऊपर न जाकर वह फिर नीचे आ रहा है। इससे लोगों की आंखों और मुंह के रास्ते अंदर भी जा रहा है। इससे आंख में जलन और गले में खराश की समस्या आ रही है। रात के समय लोग खाना खाने के बाद टहलते है लेकिन इस समय सात बजे के बाद सड़क पर टहलते समय आंखों में जलन होने लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें