सेंट थामस इंटर कॉलेज नेदुला से यातायात जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम और एसपी।
-सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम
-डीएम और एसपी ने यातायात जागरूकता रथ को किया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत सोमवार को सेंट थाॅमस इंटर कॉलेज खलीलाबाद में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही यातायात जागरूकता रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
डीएम संदीप कुमार और एसपी सत्यजीत गुप्त ने यातायात जागरूकता रथ को रवाना किया। डीएम ने कहा कि सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक कर जनपद में हो रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व उनमें कमी लाना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने अभिभावकों को हेलमेट लगाने, बाइक धीमी गति से चलाने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान सीओ केशवदास, यातायात प्रभारी परमहंस आदि मौजूद रहे।