- जिले के समस्त स्कूलों को यू डायस पर दर्ज करना होगा डाटा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों ने 30 सितंबर 2022 तक छात्र संख्या कुछ और दिखाया। उसके बाद जब यू डायस पोर्टल पर संख्या दर्ज किया तो वह कम हो गया। सरकारी स्कूलों में आठ हजार छात्र कम हो गए जबकि प्राइवेट विद्यालयों में 30 हजार छात्र कम हो गए। इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे है।
शासन ने सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों को अपने छात्रों की संख्या यू डायस पर अपलोड किए जाने का निर्देश दिया है। स्कूलो ने विभाग को 30 सितंबर 2022 तक की सूचना भेजी उसमे और यू डायस पर दर्ज छात्रों की सूचना में काफी अंतर आए है। जिसको लेकर विभाग असमंजस में है। यह सूचना 18 जुलाई तक अपलोड किया जाना है। अभी तक 2200 विद्यालयों में से मात्र 1300 से विद्यालयों ने सूचना अपलोड की है। इसके बाद सूचना अपलोड न करने वाले विद्यालयों पर कार्रवाई की तैयारी है। बीएसए अमित कुमार सिंह का कहना है कि 18 जुलाई तक यू डायस पर छात्रों की सूचना अपलोड न करने वाले विद्यालयों पर कार्रवाई की जाएगी। इसी के तहत सरकारी योजनाओं का लाभ भेजा जाना है।