संतकबीरनगर। ओस की बूंदों की चलते हवा में नमी बढ़ गई है। सड़क पर उड़ती धूल वायुमंडल में ऊपर तक नहीं जा पा रही है। देखने में तो यह धुंध और कोहरे जैसा लगता है।
यह सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक है। इससे सांस, हृदय व त्वचा संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बीमार व बुजुर्ग को मॉर्निंग वॉक पर जाने में सतर्कता बरतनी चाहिए। एक्यूआई 123 पहुंच गया है। वाहन और हवा के चलने सड़कों पर धूल उड़ रही है। यह सेहत के लिए हानिकारक है। इससे सांस, ह्दय व त्वचा संंबंधित बीमारियों का खतरा है। वाहनों की आवाजाही में धूल के कण लोगों की आंखों तक पहुंच जा रहे हैं। इससे हवा की गुणवत्ता भी बिगड़ जा रही है।
ठंड के मौसम में सुबह-शाम के समय हल्का कोहरा है और हवा भी चल रही है। ऐसे में सुबह और शाम के समय टहलने वाले लोगों में धूल के कण आंखों के साथ ही मुंह में भी चले जा रहे हैं। जिससे लोगों को समस्या उत्पन्न हो रही है। माॅर्निंग वॉक करने वाले संजय त्रिपाठी, इंद्रेश पांडेय, रामशरण यादव ने बताया कि सुबह के समय जब वह लोग टहलने निकलते हैं तो अक्सर आंखों में कण पड़ जाते हैं। जिससे पानी से आंख धूलने पर निकाला जाता है। चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने बताया कि चश्मा लगाकर ही निकला करें। साथ ही टहलने में सतर्कता बरतने को भी कहा है। ी