फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विकास की हकीकत जानने बूथ पर पहुंचे बीडीओ

विज्ञापन
सिसवनिया में समस्या सुनते बीडीओ-संवाद
विज्ञापन
महुली। बीडीओ कुलदीप कुमार के नेतृत्व में नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सिसवनियां में शुक्रवार को विशेष चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में बीडीओ कुलदीप कुमार ने ग्रामीणों से लाभार्थी परक योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की हकीकत जानी।
विज्ञापन

उन्होंने जिम्मेदारों को ग्रामीणों की समस्याओं को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया। बाद में बीडीओ ने छितही बूथ पर चल रहे मतदाता सूची के विसंगतियों के सुधार कार्य का जायजा भी लिया।
बीडीओ कुलदीप कुमार के नेतृत्व में विकास खंड के विभागवार जिम्मेदारों का जत्था सिसवनियां गांव पहुंचा। पंचायत भवन पर आयोजित विशेष चौपाल में बीडीओ कुलदीप कुमार ने ग्रामीणों से आवास, पेंशन, किसान सम्मान निधि, निशुल्क बोरिंग सहित तमाम व्यक्तिगत लाभार्थी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। कुछ ग्रामीणों के नाम और खाता संख्या में मिली कमियों को तत्काल दूर कराने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

बीडीओ ने ग्रामीणों की फैमिली आईडी बनाने में तेजी लाने के लिए पंचायत सहायक को निर्देश दिए। चौपाल में ग्रामीणों ने आवास की मांग की तो बीडीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास की सूची तैयार हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें