लोहरौली। विकास खंड बेलहर कला के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बढ़या में बीडीओ बेलहर कला कुलदीप कुमार ने गांव में बने आंगनबाड़ी केंद्र तथा गांव में कराए गए इंटरलाॅकिंग कार्यों का मौके पर पहुंच कर उसका भौतिक सत्यापन किया।
उनके साथ जेई आरएस विनीत चौधरी, ग्राम पंचायत सचिव सौरव चौधरी तथा प्रधान प्रतिनिधि सुभाष चंद्र चौरसिया, मेट चन्द्रिका चौरसिया आदि लोग उपस्थित थे। बीडीओ बेलहर कुलदीप कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत बढ़या में बने आंगनबाड़ी का कुछ भुगतान शेष रह गया था। इसके बारे में जानकारी ली गई है। संवाद