फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वीबी जी रामजी योजना का बीडीओ ने जाना हाल

Wed, 29 Jul 2026 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। नाथनगर ब्लाॅक क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में वीबी जी रामजी योजना के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों का खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार ने तीन सदस्यीय टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कार्यस्थल पर मजदूरों की संख्या बढ़ाने के साथ ही एप से मौके पर हाजिरी लगवाई। निरीक्षण में कार्य स्थल पर हाजिरी के सापेक्ष मजदूर काम करते पाए गए तथा गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए
खंड विकास अधिकारी नाथनगर कुलदीप कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यी जांच टीम ग्राम जोगाराजा में पहुंचकर बंधे पर हो रहे मिट्टी के कार्य को देखा तथा गुणवत्ता में और सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यस्थल पर मजदूरों की संख्या एप से लगाई जा रही हाजिरी का मिलान किया जो सही पाया। इसके बाद वह ग्राम शिवबखरी पहुंचकर पश्चिम सिवान में मिट्टी के कार्य को देखा तथा मजदूरों की संख्या की गिनती की जो हाजिरी के सापेक्ष सही मिला।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी से कार्यस्थल पर मौजूद रहकर कार्य करने हाजिरी के सापेक्ष मजदूरों की संख्या सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके पूर्व उन्होंने ग्राम पंचायत बंधूपुर में गांव के पूर्व चकरोड पर मिट्टी का कार्य में लगे 26 मजदूरों की जगह 27 मजदूर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें