फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीडीसी सदस्यों ने भत्ता न मिलने पर जताया आक्रोश, मांगी जानकारी

Tue, 11 Mar 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। ब्लाॅक मुख्यालय पर क्षेत्र पंचायत की एक वर्ष में छह बैठकों के आयोजन न होने पर बीडीसी सदस्यों ने आवाज उठाई है। इस संबंध में एक शिकायती पत्र बीडीओ हैंसर को सौंपा गया, जिसमें कहा गया कि शासन के निर्देशों का पालन नही किया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भत्ता न मिलने की शिकायत की गई।
विज्ञापन

हैंसर क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवकुमार सिंह ने सोमवार को बीडीओ हैंसर को दिए शिकायती पत्र में कहा कि एक वर्ष में सिर्फ एक बार क्षेत्र पंचायत की बैठक बुलाई जाती है। जब कि नियमानुसार वर्ष में क्षेत्र पंचायत की छह बैठकें आयोजित की जानी चाहिए। ब्लाॅक के जिम्मेदारों द्वारा ऐसा नही किया जा रहा। नियमित बैठकें आयोजित न होने से बीडीसी सदस्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को ब्लाॅक के सदन में उठाने का मौका नही पाते हैं।
बीडीसी सदस्यों को यह भी नहीं मालूम कि क्षेत्र में कराए जा रहे कार्य किस मद से किए जा रहे हैं। उन्होंने बीडीओ से क्षेत्र पंचायत की बैठकों का ब्योरा मांगा है। लगभग चार वर्ष का समय गुजर जाने के बाद अब तक भत्ता भुगतान के लिए किसी भी सदस्य का बैंक खाता फीड नही किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बीडीओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि इससे पहले क्या हुआ मुझे नहीं मालूम है, लेकिन अब ब्लाॅक पर नियमित बैठकों का आयोजन किया जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें