फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी सदस्यों ने ताला जड़ा, किया प्रदर्शन

Tue, 19 Jun 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सांथा ब्लॉक मुख्यालय पर प्रमुख के नेतृत्व में धरना देते बीडीसी सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मनेरगा की कार्य योजना स्वीकृत नहीं होने से नाराज क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विभिन्न ब्लॉकों पर ताला बंद कर प्रदर्शन किया। बाद में मांगों का ज्ञापन बीडीओ को दिया।  
विज्ञापन

हैंसर और पौली प्रतिनिधि के अनुसार हैंसर बाजार में ब्लॉक प्रमुख प्रिंस अगम सिंह और पौली में प्रमुख पतिनिधि राममिलन यादव के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक पर पहुंच गए।

उसके बाद दोनो ब्लॉकों के गेट पर ताला बंद करके धरना देने लगे। इससे कोई भी अधिकारी कर्मचारी ब्लॉक के अंदर नहीं जा सका और पूरे दिन काम काज ठप रहा। धरने पर बैठे क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कहना था कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में कार्य योजना स्वीकृत न किए जाने से क्षेत्र पंचायत सदस्य कोई भी कार्य नहीं करा सके। यही हाल इस वर्ष भी है।
विज्ञापन


अभी तक वर्ष 2018-19 की क्षेत्र पंचायत कार्य योजना को स्वीकृत नहीं किया गया है, जबकि बरसात शुरू होने वाली है। धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष दिगपाल पाल के नेतृत्व में मंगलवार को नाथनगर ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक मुख्यालय के सभी कार्यालयों में तालाबंदी कर धरना दिया।

प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष दिगपाल पाल ने कहा कि मनरेगा योजना में जो नियम ग्राम पंचायतों की परियोजनाओं पर लागू होता है, वही क्षेत्र पंचायत की परियोजनाओं पर भी लागू होना चाहिए। इस दौरान पवन अग्रहरि, सर्वजीत, राजकुमार चौहान, अनिल राजभर, चंद्र शेखर चौरसिया, संजू, यशेंदू कुमार, दुर्गेश मिश्रा, जाहिद अली, चंदेश, रामकिशन, हरिशंकर सिंह, अशोक मिश्र, साहबराम सिंह आदि क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे 

विकास खंड सांथा पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र कन्नोजिया की अगुवाई में ब्लॉक के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और विरोध प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन बीडीओ को दिया।  

ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र कन्नोजिया ने कहा की क्षेत्र पंचायतों में मनरेगा की कार्य योजना स्वीकृत नहीं की जा रही है। जबकि ग्राम पंचायतों के माध्यम से मनरेगा कार्य करवाए जा रहे हैं। क्षेत्र पंचायतों की कार्य योजना को भी स्वीकृत किया जाए। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए विकास निधि निर्धारित होनी चाहिए तथा विकास निधि उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। इस अवसर पर रेवती मिश्रा, अखिलेश पांडेय, कलीम अहमद, बकशीस अहमद, शाह आलम, प्रेमचंद मौर्या, राममिलन यादव, हरिशचंद्र, रामकेश, लल्लू शुक्ला, मालती देवी, बाबूलाल विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें