फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर नगर: बीडीसी सदस्य ने लगाया अपहरण का आरोप

Wed, 15 Feb 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कुसमैनी गांव निवासी बीडीसी सदस्य फूलचंद पटेल ने आरोप लगाया है कि मंगलवार दोपहर को स्कार्पियो सवार बदमाशों ने उन्हें अगवा कर लिया। वह क्षेत्र पंचायत की बैठक में हिस्सा लेने सेमरियावां ब्लॉक मुख्यालय गए थे।
बाइक से लौटते समय नौनेवा गांव के पेट्रोल पंप के पास काले रंग की स्कार्पियो पर सवार लोगों ने उन्हें रोककर जबरन गाड़ी में बैठा लिया। उसके बाद क्षेत्र के एक विद्यालय में ले जाकर पिटाई की। सादे कागज पर हस्ताक्षर भी करा लिए। बीडीसी सदस्य ने बताया कि पिटाई के बाद बदमाशों ने एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। किसी तरह पुलिस वहां पहुंची और लोगों से मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ अनिल दूबे ने बताया कि किसी राहगीर ने बीडीसी सदस्य को अगवाकर स्कूल ले जाने की सूचना दी थी। इस पर वह सक्रिय हुए। स्कूल जाकर देखा तो वहां फूलचंद अकेले थे। पूछताछ के दौरान उन्होंने किसी तरह की घटना नहीं होने की जानकारी दी। इस मामले में उनकी तरफ से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। एसपी सत्यजीत गुप्ता का कहना है कि यदि उनके साथ ऐसी घटना हुई है तो वे तहरीर दें। मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें