फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीपीएम की सेवा समाप्ति का आदेश्ा

Wed, 28 Feb 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आयोजित स्वास्थ्य समिति की बैठक को संबोधित करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की बैठक में डीएम मार्कंडेय शाही ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से अनुपस्थित चल रहे बीसीपीएम की सेवा समाप्ति का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की रिपोर्ट उन्हें प्रेषित की जाए।   चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी निर्धारित समय पर अस्पतालों में पहुंचें। मरीज परेशान है और अन्य प्राइवेट अस्पतालों में उपचार करने के लिए मजबूर रहते हैं तो ऐसी दशा में उनका ख्याल रखा जाए।  

कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक अगले माह में होगी। स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी दंड पाने के लिए तैयार रहें। उन्होंने बदहाल सभी स्वास्थ्य केंद्रों का मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


बैठक में सीएमओ डॉ. अभय चन्द्र श्रीवास्तव, सीएम एस डॉ गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ एस रहमान, डॉ जीएम शुक्ला, सुनील चैधरी, विनीत श्रीवास्तव, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें