फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीजी उपलब्ध पर पीसीवी का अब भी इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीजी उपलब्ध पर पीसीवी का अब भी इंतजार
विज्ञापन

-जेई, पीसीवी, आयरन सीरफ व सिफलिस का संकट
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना महामारी में बच्चों व गर्भवती महिलाओं की सेहत से स्वास्थ्य महकमे का ध्यान भटक गया है। प्रत्येक बुधवार व शनिवार को शहर से लेकर गांव तक चलने वाले नियमित टीकाकरण सत्र पर अब भी कई वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद बीसीजी की वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है, लेकिन अन्य वैक्सीन उपलब्ध न होने से टीकाकरण कराने के लिए पहुंचने वाले परिजनों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

माह के प्रत्येक बुधवार व शनिवार को विलेज हेल्थ न्यूट्रेसन दिवस मनाया जाता है। इस दिन एएनएम निर्धारित गांवों में बच्चों, किशोरियों व गर्भवती महिलाओं को टीका लगाती हैं। इस दौरान बीसीजी, पीसीवी, जेई, पोलियो आदि वैक्सीन लगाई जाती है, लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच टीकाकरण सत्र में अधिकतर वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो रही है। इसको लेकर अमर उजाला ने 22 मई के अंक में बच्चों के टीकाकरण पर ग्रहण, बीसीजी सहित कई वैक्सीन उपलब्ध नहीं शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसको संज्ञान में लेकर बीसीजी उपलब्ध करा दी गई है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि निमोनिया रोग से बचाव की वैक्सीन पीसीवी और मस्तिष्क ज्वर से बचाव के लिए लगने वाला जेई टीका अब भी उपलब्ध नहीं है। यहां तक कि आयरन सीरफ भी नहीं है। तीन माह से सिफलिस की किट भी नहीं उपलब्ध कराई जा रही है। एचआईवी किट का भी संकट बना हुआ है। दूसरी तरफ कोविड 19 के मद्देनजर टीकाकरण सत्र पर सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं हैं। ग्लब्स व मास्क तक उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नियमित टीकाकरण सत्र के लिए सभी वैक्सीन उपलब्ध कराने का प्रयास चल रहा है। बीसीजी उपलब्ध करा दिया गया है। अन्य वैक्सीन भी जल्द उपलब्ध हो जाएगी।
डॉ.एस.रहमान- जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें