बखिरा झील का निरीक्षण करते डीएम और बाहर से आयी टीम।स्रोत
बखिरा पक्षी विहार के विकास के लिए वन पर्यावरण मंत्रालय की टीम पहुंची
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बौधरा बाबा स्थल के विकास को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। वन पर्यावरण मंत्रालय की टीम ने इसका निरीक्षण किया और बखिरा पक्षी विहार से लेकर बौधरा बाबा तक विकास को लेकर खाका खींचा है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू होने की संभावना है।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर के साथ वन पर्यावरण मंत्रालय की टीम मेंहदावल स्थित ग्राम हरिहर के बौधरा बाबा स्थल पर पहुंची। वहां पर स्थल के विकास को लेकर चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि यह स्थल बखिरा झील से सटा हुआ है। 80 लाख रुपये की लागत से इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके पास बने अमृत पोखरे का भी निरीक्षण किया। लेखपाल ने 330 बीघे जमीन एक साथ उपलब्ध होने की जानकारी दी।
डीएम ने कहा कि इतनी भूमि एक साथ मिलने से बखिरा पक्षी विहार के विकास की राह काफी आसान हो जाएगी। भारतीय वन्य जीव से जुड़ी टीम में शामिल वैज्ञानिक सौरभ कुमार ने बताया कि झील के किनारे रहने लोगों की झील पर निर्भरता कम करने के लिए उन्हें अन्य कारोबार के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। अन्य जगहों पर चल रहे ऐसे कार्यक्रमों के बारे में बताया जाएगा। इसके लिए गंगा प्रहरी टीम का गठन किया जा रहा है। यह टीम झील किनारे के गांवों में जाकर लोगों को अन्य काम करने व झील से निर्भरता कम करने के बारे में बताकर जागरूक करेगी।
टीम में शामिल अन्य लोगों में अभिमन्यु सिंह, अंशिका तलरेजा, अमित आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर एसडीएम शैलेश दूबे, रेंजर प्रीति पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।