-कस्बे में सामान खरीद रहे थे परिजन, इसी बीच किशोरी हो गई लापता
- अंजान नंबर से फोन कर कहा-तीन लोगों ने कमरे में बंद किया है
लोहरौली। परिवार के साथ बाजार गई नाबालिग लड़की सेमरियांवा से हुई लापता हो गई। मामला दुधारा थाना क्षेत्र का है। मंगलवार को बस्ती के रुधौली थाना क्षेत्र के परसा जब्ती निवासी सईद अहमद परिवार के साथ सेमरियांवा बाजार गए थे। जब उनकी पत्नी, भाभी तथा भतीजी हाजी मार्केट सेमरियांवा में समान खरीद रही थीं और वह गाड़ी पार्किंग करने के लिए ब्लॉक कैंपस में चले गए, उसी दौरान उनकी भतीजी सुम्मैया खातून पुत्री तौफीक अहमद लापता हो गई। लोग खोजबीन कर ही रहे थे कि इस बीच एक अज्ञात नंबर से घर के नंबर पर फोन आया कि हमें बचा लो, हमको तीन आदमी कमरे में बंद कर रखे हैं। कहकर फोन कट गया। तभी से परिवार सहमा है।
सुम्मैया खातून की उम्र तकरीबन 16 वर्ष है। प्रभारी निरीक्षक दुधारा अरविंद शर्मा ने बताया कि अपहृता के चाचा सईद की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।