फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बरदहिया बाजार की होगी हाईटेक सुरक्षा, विशेष टीम करेगी निगरानी

Wed, 07 Aug 2024 10:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शनिवार और रविवार को होगी व्यवस्था, कोई घटना होने पर अपराधी को भागने का मौका नहीं देगी पुलिस
विज्ञापन

- बरदहिया बाजार पर चौतरफा रहेगी पुलिस की नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के बरदहिया बाजार में शनिवार और रविवार दो दिन सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक रहेगी। बरदहिया बाजार में व्यापारियों की सुरक्षा के लिए दो दिन विशेष पुलिस टीम तैनात रहेगी। पूरा बाजार पुलिस के त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेगा। थोड़ी-थोड़ी दूरी पर पुलिस की तैनाती की जाएगी जोकि हर गतिविधियों पर नजर रखेगी। साथ ही ऐसे इंतजाम किए जा रहे हैं कि घटना होने पर अपराधी भाग न पाए और उनको तत्काल ही मौके से दबोच लिया जाए।
शहर में लगने वाली बरदहिया बाजार में सिर्फ शनिवार और रविवार को दो दिन में ही करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। बाजार में अन्य प्रदेशों के लोग कपड़े की खरीदारी करने आते हैं। दो दिन यहां पर प्रवास करके वह अपना व्यवसाय करके वापस घर चले जाते हैं। इसके साथ ही दूर-दराज से आने वाले व्यापारियों पर बदमाशों की नजर रहती है और ये मौका पाते ही लूट-छिनैती आदि की घटना को अंजाम देते हैं। व्यापारियों में अक्सर बदमाशों का खौफ रहता है। जब तक व्यापारी घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी देती है, तब तक बदमाश घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। इसको देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस की तरफ से बरदहिया बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक बनाने की तैयारी चल रही है। बाजार में चौतरफा पुलिस निगरानी रहेगी। इसके साथ ही व्यापारियों से बातचीत करके प्रमुख स्थानों व आने-जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए कैमरा भी लगवाया जाएगा, जिससे कोई भी अवांछित व्यक्ति आसानी से पहचान की जा सके। साथ ही कुछ-कुछ दूरी पर पुलिस कर्मी भी मौजूद रहेंगे, जिससे किसी भी घटना के बाद बदमाश बाजार से निकलकर फरार न हो सकें।

केस एक
पिछले माह महराजगंज का एक व्यापारी बरदहिया बाजार में खरीदारी करने के लिए आया हुआ था। जिसका बैग देखने के बहाने उचक्कों ने व्यापारी के बैग में रखा हुआ 40 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। हालांकि, मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों की चिह्नित किया है। जिनकी तलाश जारी है।
केस दो
बरदहिया बाजार में खरीदारी करने आए एक व्यापारी के जेब से एक बदमाश रुपये निकालने का प्रयास कर रहा था। उसी दौरान व्यापारी ने उसे अन्य व्यापारियों की मदद से पकड़ लिया। आरोपी की धुनाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। हालांकि, व्यापारी की सजगता से कोई अनहोनी नहीं हुई।
विज्ञापन


बरदहिया बाजार की सुरक्षा के लिए दो दिन अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। इससे यहां पर बाहर से आने वाले व्यापारियों के साथ कोई घटना न हो और वह अपने को असुरक्षित न महसूस करें। साथ ही इसका भी खास ध्यान रखा जा रहा है कि घटना के बाद बदमाश आसानी से भाग न सकें।
सतीश कुमार सिंह, कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें