धनघटा। महुली कस्बा के ब्राह्मण टोला के पास खेत में लगे मोबाइल कंपनी के टॉवर पर तीन दिन पहले बंदर चढ़ गया था, उसे नीचे उतारने के लिए लगातार ग्रामीण जूझते रहे। बुधवार की देर शाम किसी तरह से बंदर नीचे आया तब जाकर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
ब्राह्मण टोला के पास स्थित टावर पर बंदर तेजी से लगी छतरी पर छलांग मारते हुए ऊंचाई पर चढ़ कर बैठ गया। इस दौरान लोग जिद्द करके बंदर को नीचे उतारने के प्रयास में जुट गए। ग्रामीण राजेश गुप्ता, सरयू प्रसाद, अशोक मिश्र ने बताया कि बंदर टावर से नीचे उतर नहीं रहा था। बुधवार की शाम लोगों ने बंदर को केला खाने का लालच देकर किसी तरह से नीचे उतरा, तब जाकर टावर के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।