जिला जज, डीएम व एसपी ने किया जेल का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा, डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी सत्यजीत गुप्ता ने शनिवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निर्देश दिए कि किसी भी दशा में प्रतिबंधित सामग्री जेल के अंदर न जाने पाए।
अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान हाॅस्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि की सघन जांच की। जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं व सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कारागार कर्मियों को निर्देशित किया कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाए। सभी कार्रवाईयों का निर्वहन सही तरीके से करें। जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के संबंध में कारागार कर्मियों को निर्देशित किया। पाकशाला के निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश ने अधिक क्षमता वाली रोटी मेकर मशीन लगवाने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट श्वेता श्रीवास्तव, कारागार अधीक्षक राजेश कुमार राय, डिप्टी जेलर राजकुमार गौतम, उप कारापाल नयन कमल, गीता रानी, फार्मासिस्ट घनश्याम श्रीवास्तव, जेल वार्डर सिद्धार्थ सिंह आदि उपस्थित रहे।