फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पंचायत चुनाव के पेच में फंसा नगर पालिका का सीमा विस्तार

Mon, 30 Jun 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बनकटिया जहां ​स्थित है जिला जेल, इस गांव को भी नए परिसीमन में नगर पालिका में शामिल करने की हुई
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कबीरा-बखिरा विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के इंतजार के बीच नगर पालिका प्रशासन ने एक और सीमा विस्तार का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसमें आस-पास के 16 गांवों को पालिका परिषद खलीलाबाद में शामिल किए जाने की योजना थी, लेकिन वर्तमान में ग्राम पंचायतों का परिसीमन शुरू होने के बाद अब सीमा विस्तार में पेच फंस गया है। ऐसे में इन क्षेत्रों के लोगाें का शहरी बनने का ख्वाब टूटने लगा है।
विज्ञापन

कबीरा-बखिरा विशेष प्राधिकरण की मंजूरी मिलने पर शहर के व्यवस्थित विकास को ध्यान में रखकर पालिका प्रशासन ने नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के सीमा विस्तार का प्रस्ताव तैयार कराया था। इसके पीछे मंशा यह रही कि मंझरिया और भुवरिया में रिंग रोड बनने के बाद शहर का दायर बढे़गी। शहर में जाम की समस्या न हो इसके लिए प्रशासन ने खलीलाबाद-गोरखपुर रोड पर मंझरिया से चकदही और खलीलाबाद से बस्ती मार्ग पर भुवरिया से पायलपार तक रिंग रोड बनाने की भी पहल की गई थी।
इसमें भुवरिया से पायलपार तक करीब नौ किलोमीटर की सड़क का निर्माण 29 करोड़ की लागत से कराया जा चुका है। चूंकि रिंग रोड शहर से दूर है, ऐसे में पालिका प्रशासन ने रिंग रोड को शहर से जोड़ने के लिए पालिका के सीमा विस्तार का प्रस्ताव तैयार किया। इसमें आस-पास के 16 गांवों को शामिल करते हुए साल भर पूर्व वर्ष 2024 में प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

इसमें धौरहरा, चकपिहानी, केरमुआ माफी, नगवा, गौरापार आदि शामिल हैं। इन गांवों के शहर में शामिल होने से यहां का विकास तेजी से होने की उम्मीद है। इससे लोगों को शहरी सुविधाएं भी मिल सकेगी। इसमें जलापूर्ति व्यवस्था, सीसी रोड, इंटरलाॅकिंग, नाली और नालों का निर्माण, शहरी बिजली आपूर्ति, पथ प्रकाश व्यवस्था आदि की सुविधाएं मिलने की आस है, लेकिन वर्तमान में ग्राम पंचायतों के चुनाव सिर पर है और परिसीमन का कार्य शुरू हो सका है। इससे सीमा विस्तार की योजना अधर में लटक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें