फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे बैंककर्मी, निकाला जुलूस

विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर बैंक बंद कर प्रदर्शन करते बैंक कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे बैंककर्मी, निकाला जुलूस
विज्ञापन

- बैंकों के निजीकरण का कर रहे हैं विरोध, लोगों को उठानी पड़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में मंगलवार को दूसरे दिन भी सभी बैंकों में ताला लटका रहा। इस दौरान बैंककर्मियों ने बैंकों के निजीकरण के विरोध में शहर में जुलूस निकाला। साथ ही चेतावनी दिया कि यदि सरकार ने निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया तो आने वाले दिनों में वृहद आंदोलन किया जाएगा।
यूनियन के जिला मंत्री विजय सिंह के नेतृत्व में बैंककर्मियों ने तालाबंदी करने के बाद गोलाबाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर एकत्र हुए। यहां से बैंककर्मियों ने जुलूस निकाला। यह जुलूस गोलाबाजार, बैंक चौराहा, भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय, शुगर मिल, आजाद चौक आदि स्थानों पर गया। इसके बाद बैंककर्मियों ने सभा की और कहा कि सरकार बैंकों का निजीकरण करने पर उतारू है लेकिन इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निजीकरण का फैसला बैंक उपभोक्ताओं व कर्मचारियों के हित में नहीं है। ऐसे में सरकार को इस जनविरोधी निजीकरण के निर्णय को तत्काल वापस लेना चाहिए। ऐसे नहीं किया गया तो बैंककर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे। इस दौरान बैंकों पर पहुंचे उपभोक्ताओं को निराश लौटना पड़ा। इस दौरान हरिश रावत, पंकज चौधरी, कुलदीप, बालानंद, जितेंद्र चौधरी, गणेश यादव, वंशनाथ सिंह, आनंदेश्वर सिंह, प्रवीन श्रीवास्तव, जीडी चौधरी, निवेदन श्रीवास्तव, सरफराज अहमद, युवराज भारती, धर्मेद्र, प्रदीप कुमार, सत्यानंद, सौरभ माथुर, भाष्कर, चंद्रभान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें