फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक से अधिक वाद निस्तारित कराएं बैंक : एडीजे

Sat, 19 Aug 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-लोक अदालत को सफल बनाने के लिए की बैठक
विज्ञापन

-अधिक से अधिक वाद निस्तारित करने पर दिया गया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नौ सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अपर जिला जज विकास गोस्वामी की अध्यक्षता में बैंक अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद निस्तारित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

अपर जिला जज विकास गोस्वामी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए सभी बैंक के अधिकारी अभी से जुट जाएं और बैंक ऋण वसूली से संबंधित अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण का प्रयास करें। बैंक के बकायेदारों को समन समय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में प्राप्त कराएं जाए जिससे समन को समस्त थानों के माध्यम से बकायेदारों को तामिल कराया जा सके। बैठक में अग्रणी बैंक प्रबंधक पवन कुमार सिन्हा, कार्यालय लिपिक राम भवन चौधरी समेत समस्त बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें