फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रविवार को भी खुलीं रहीं बैंक शाखाएं, ग्राहकों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरौली। लगातार छुट्टियों और प्रस्तावित बैंक हड़ताल के बीच रविवार को बैंक शाखाएं खुलने से ग्राहकों को राहत मिली। बैंक खुलने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्राहक लेनदेन और अन्य जरूरी बैंकिंग कार्यों के लिए बैंक में पहुंचे।
विज्ञापन

रविवार को बैंक खुलने से ग्राहकों को रुपये जमा करने, निकालने और खाता संबंधी जरूरी काम निपटाने का मौका मिला। ग्राहकों ने बताया कि लगातार छुट्टियों और हड़ताल के कारण उनके कई जरूरी बैंकिंग कार्य प्रभावित हो सकते थे। बैंक की ओर से ग्राहकों को एसएमएस के माध्यम से रविवार को शाखा खुलने की जानकारी भी दी गई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें