-प्रतिबंध से खड़ा हो सकता है पशुओं के चारे का संकट
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसया बाजार/ पौली। आग लगने की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने भूसा बनाने वाली मशीन पर रोक लगा दिया है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो सकता है। इसे देखते हुए नरायनपुर व चकिया के पशुपालकों ने रविवार को प्रदर्शन किया और भूसा बनाने वाली मशीन से रोक हटाने की मांग की।
पशुपालक विलियम यादव, प्रदीप यादव, सरवन, रामदीन, अभिषेक, धीरज, राजकुमार, भगवती, रामदीन, भरत, मिलन आदि का कहना है कि भूसा बनाने पर रोक लगाने से पशुओं को भूसा खिलाने का संकट खड़ा हो जाएगा। सरकार एक तरफ जहां पशु पालन को बढावा दे रही है। वहीं भूसा बनाने पर रोक लगाकर पशु पालकों के सामने पशुओं के चारे का संकट पैदा किया जा रहा है। गेहूं कटाई के बाद अक्सर डंठल जलाना शुरू हो जाता है, यदि भूसा बन जाए तो इससे कोई दिक्कत नहीं होना चाहिए। पशु पालकों प्रशासन से भूसा बनाने वाली मशीन से प्रतिबंध हटाने कि मांग की और कहा कि पशुओं के चारे के रूप में भूसा बनाया जाना जरूरी है। इस पर विचार होना चाहिए।