फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निकाली जन आक्रोश रैली

Mon, 29 Dec 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मगहर में बांग्लादेश का पुतला जलाते बजरंग दल के लोग-स्रोत आयोजक
विज्ञापन
मगहर। बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ अन्याय और अत्याचार के विरोध में रविवार को बजरंग दल के जिला संयोजक विजय ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश रैली निकाली। इसके साथ बी बांग्लादेश सरकार का पुतला जलाया।
विज्ञापन

बजरंग दल जिला संयोजक विजय ठाकुर के नेतृत्व में विभिन्न हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता रविवार को कबीर चौरा परिसर में स्थित कबीर प्रतिमा के निकट एकत्रित हुए। वहां से जुलूस की शक्ल में बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कबीर चौरा गेट, गांधी आश्रम तिराहा से होते हुए काजीपुर चौराहे पर पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार का सांकेतिक पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि दीप चंद्र दास नामक युवक को जिन्दा जला कर उसकी नृशंस हत्या कर दी गयी। यह कृत्य मानवता के खिलाफ है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करने की जरूरत है।
इस जनाक्रोश रैली में पूर्व चेयरमैन अश्विनी गुप्ता, हिन्दू वाहिनी के रंजीत कन्नौजिया,सतीश कुमार गुप्ता उर्फ नाटे, विशाल गौड़, मनोज कुमार, दिनेश कुमार, गोलू गौड़, चन्दन, जितेन्द्र चौबे आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें