फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म के आरोपी की जमानत याचिका रद्द

Thu, 28 Mar 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। अपर सत्र/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट जैनुद्दीन अंसारी की कोर्ट ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के आरोपी युवक की जमानत अर्जी सुनवाई के बाद खारिज कर दी।
विशेष लोक अभियोजक फौजदारी सत्येंद्र शुक्ला ने बताया कि किशोरी की मां ने थाना प्रभारी धनघटा को तहरीर दिया कि 25 दिसंबर 2023 को सुबह चार बजे के करीब उसकी पुत्री (उम्र-14 वर्ष) नित्य क्रिया करने बाहर गई थी। गांव का ही आरोपी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर देने के बाद केस दर्ज हुआ। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो की धारा बढ़ाई गई। आरोपी ने कोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। कोर्ट में विशेष लोक अभियोजक फौजदारी ने जमानत का विरोध किया व पीड़िता ने भी बयान में कहा कि आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया गया है। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट जैनुद्दीन अंसारी ने आरोपी युवक की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें