फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म के आरोपी की जमानत अर्जी निरस्त

Fri, 26 Sep 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर

सार

संतकबीरनगर में पॉक्सो अदालत के न्यायाधीश कृष्ण कुमार पंचम ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी शिव कुमार यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए यह निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर। अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कृष्ण कुमार पंचम की अदालत ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी शिव कुमार यादव की जमानत प्रार्थना पत्र सुनवाई के उपरांत निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने थाना बखिरा पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 5 सितंबर 2025 को समय लगभग एक बजे उसकी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को आरोपी बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। थाना बखिरा में केस दर्ज हुआ। आरोपी ने अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कृष्ण कुमार पंचम की अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया। विशेष लोक अभियोजक फौजदारी ने जमानत का विरोध किया। अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें